अल्मोड़ा, मई 22 -- दन्या, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को क्षेत्र में तिरंगा सम्मान रैली निकाली। रैली में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कहा कि भाारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। गुरुवार को निकली रैली में कार्यकर्ताओं की ओर से पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही भारत की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने हर बार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ही इस प्रकार की हरकतें करते आ रहा है और हमेशा ही भारत के जवान पाकिस्तान पर भारी पड़े हैं। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल...