अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- अल्मोड़ा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक किशोरी के साथ फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने यूपी निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी ने बताया कि भगतपुर मुरादाबाद निवासी सोहेल पुत्र युनूस हाल पता पॉलीटेक्निक दन्या उसे बार-बार परेशान करता था। कुछ आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसको ब्लैकमेल किया। घर में घुसकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को शिकायत की तो फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंची और तहरीर दी। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर एसओ दिनेश नाथ महंत ने बीएनएस की धारा 64, 351 बी और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर ल...