अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। दन्या पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गुरुवार को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बीती 16 अप्रैल को दन्या के एक गांव निवासी पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि मल्ला गैराड़ दन्या निवासी बालम सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देशन में एसओ जसविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टीम में एसआई बीना कौर, योगेश जोशी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.