मोतिहारी, जनवरी 12 -- हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के हरपुर राय पंचायत के दनही स्थित स्वामी विवेकानंद कृषक क्लब कार्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विक्रमा चौधुर व संचालन सचिव अजय कुमार ने किया। स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर मल्यार्पण समर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। सचिव अजय कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके कार्य आधुनिक भारत के निर्माण में आधार स्तंभ माने जाते हैं। उन्होंने न केवल भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को विश्व पटल पर स्थापित किया, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध भी आवाज उठाई। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब गरीब और महिलाएं शिक्षित हों। मौके पर भाजपा के महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, किसान पुण्यदेव चौधुर, हीराला...