बोकारो, जुलाई 16 -- फुसरो, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत ढोरी खास की भूमिगत खदान के 4,5,6 इंक्लाइन में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे को निधन उपरांत मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा की अध्यक्षता मंगरा उरांव व संचालन बबन रजक ने किया। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए यूनियन नेताओं व श्रमिकों ने दो मिनट का मौन रखा। यूनियन नेता मंगरा उरांव व महारूद्र सिंह ने कहा कि ददई दुबे मजदूरों के मसीहा थे। वे देश भर के श्रमिकों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाते थे। मजदूरों के हित के लिए उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष कोयला मंत्रालय की स्थायी समिति की बैठक में आवाज बुलंद किया था। बबन रजक व जवाहर लाल यादव ने कहा कि स्व दुबे ने अपना पूरा जीवन मजदूर हित में स...