बागपत, जनवरी 30 -- बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव मे पैसो के लेनदेन के विवाद मे दो पक्षो मे संघर्ष हो गया। जिसमे पूर्व प्रधान सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ थाने मे शिकायत की है। क्षेत्र के दत्तनगर गांव मे पूर्व प्रधान मलखान गिरी का गांव के ही सागर से पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को लेनदेन के विवाद मे दोनो पक्षो मे संघर्ष हो गया जिसमे पूर्व प्रधान मलखान गिरी और दूसरे पक्ष के रामभूलि और सागर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिये पिलाना सीएचसी भेजा। दोनो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ थाने मे शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.