रामपुर, अप्रैल 6 -- मुरादाबाद से नैनीताल और रामनगर जाने वाले मार्ग पर आवागमन शनिवार से एक महीने के लिए बंद हो गया। दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल पर मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। इस वजह से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहनों के रूट को डायवर्ट कर बाजपुर से आने वाला ट्रैफिक स्वार खौद से होकर गुजारा। मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहन टांडा से खौद-बाजपुर होकर निकले। मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल-काशीपुर स्टेट हाइवे पर कस्बा दढ़ियाल से पहले कोसी नदी पड़ती है। जिसके पुल की स्लैब और ज्वाइंटर जर्जर हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग पुल के ज्वाइंट और उसके नीचे मरम्मत का कार्य कराएगा। पुल की मरम्मत का काम 1.20 करोड़ रुपये से होगा। यह काम पहले मार्च से शुरू हो रहा था मगर हीलाहवाली के चलते इसमें देरी हुई। अब शनिवार से पुल पर काम शुरू हो चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.