रामपुर, जनवरी 3 -- दड़ियाल मार्ग पर नगर के निकटवर्ती गांव मोहनपुरा में मुख्य मार्ग के किनारें खड़े होकर टॉयलेट कर रहें युवक को गुरुवार की रात ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बाइक सवार युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी में खड़ा करा दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के निकटवर्ती गांव सेडू का मंझरा निवासी 25 वर्षीय युवक इरशाद बाइक से देर शाम दड़ियाल की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह नगर के निकटवर्ती गांव मोहनपुरा पहुंचा तो वह बाइक को सड़क किनारें खड़ी करके सड़क किनारें कच्ची पटरी पर खड़े होकर टॉयलेट कर रहा था। इसी...