आरा, मई 15 -- आरा। सीबीएसई दसवीं और 12वीं के रिजल्ट में जीरो माइल स्थित दक्ष करियर स्कूल के छात्र- छात्राओं नें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दसवीं कक्षा में मयंक जायसवाल ने 95.2% अंक लाकर स्कूल में टॉप किया। नीशू कुमारी ने 93.4% लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिचा मिश्रा ने 92% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । 12वीं की परीक्षा में शिवम कुमार ने 84 % अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और उर्जा ओजस्विनी ने 82.4 % लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन बीएन सिंह, निदेशक गोपाल कुमार मिश्र व अशोक सिंह और शिक्षकों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.