सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- सीतामढ़ी। जगत जननी मां जानकी की जन्म भूमि पुनौराधाम मंदिर प्रांगण में बनने वाले भव्य पंडाल व दुर्गाजी की प्रतिमा प्रत्येक वर्ष चर्चा में बनी रहती है। इस बार दुर्गा पूजा 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रही है। पुनौराधाम में मां दुर्गा के दरबार को सजाने के लिए 10 लाख रुपये की लागत से भव्य पंडाल बनाए जा रहे है। भव्य पंडाल में ही मां दुर्गा अन्य देवी-देवताओं के साथ विराजमान होंगी। आकर्षक व भव्य पंडाल बनाने की कवायद शुरु कर दी गयी है। मां जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंडाल, दुर्गा जी की प्रतिमा, लाइटिंग, प्रसाद और 51 हजार दीपक पर करीब 27 लाख रुपए के खर्च का अनुमान है। पंडाल निर्माण व प्रतिमा को लेकर तैयारी एक सप्ताह पूर्व से की जा रही है। बनेगी मां की विशाल...