औरंगाबाद, सितम्बर 12 -- दाउदनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित दाउदनगर-औरंगाबाद रोड के भखरूआं गांव में इस वर्ष काली पूजा का आयोजन दक्षिण भारतीय मंदिर की झलक के साथ किया जाएगा। यहां दो शताब्दियों से अधिक समय से काली मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती आ रही है। इस बार पंडाल का स्वरूप दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित होगा, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आयोजन पर लगभग सात लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें चार लाख रुपये पंडाल निर्माण पर तथा शेष राशि शोभायात्रा और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की जाएगी। तिवारी गांव तक आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी जिससे वातावरण और भी मनमोहक होगा। पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2014 से 2024 तक उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए काली पूजा का भव्य आयोजन कराया। अपने पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पूजा को नए स्तर त...