औरंगाबाद, सितम्बर 11 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गोला पर 50 वर्षों से अधिक समय से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। यहां स्थानीय जिरासती मंदिर परिसर में हर वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक पंडाल बनाया जाता है। इस बार पंडाल का स्वरूप दक्षिण भारतीय शैली में होगा, जिसका निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस पूरे आयोजन पर लगभग छह लाख रुपए खर्च होंगे। पूजा पंडाल पर ढाई लाख रुपए और अन्य चीजों पर शेष राशि खर्च होगी। पूजा पंडाल में आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। शहीद जगतपति चौक से लेकर एसबीआई तक लाइटिंग का कार्य किया जाएगा। यहां दुर्गा पूजा पर मेला का भी आयोजन होता है। इसमें कई गांवों के लोग शामिल होते हैं। प्रखंड मुख्यालय होने की वजह से यहां काफी भीड़-भाड़ होती है। समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धीरज सिंह चौहान, सचिव बबलू सिंह और स...