रांची, फरवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन में सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाले स्टेशन का अवॉर्ड शील्ड रांची स्टेशन को मिला है। कोलकाता में शुक्रवार को हुए 68वें रेलवे सप्ताह समारोह में रांची रेलमंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा व वरीय वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने अवॉर्ड प्राप्त किया।इसके अलावा रांची रेलमंडल को पंकच्युलिटी शील्ड, कार्मिक शील्ड, ट्रैक्शन डिस्ट्रिब्यूशन शील्ड, ओलंपिया कप ऑफ एक्सिलेंस इन स्पोर्ट्स शील्ड व इलेक्ट्रिकल सर्विस शील्ड भी मिला। व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के आठ कर्मचारियों को नकद राशि-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसमें अमलेश कुमार, प्रशांत किसलय, उमेश कुमार, संतोष बड़ाईक, महेशचंद्र बेदिया, रवि कुमार, शुभा महतो, विशाल कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...