चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- चक्रधरपुर,संवाददाता रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए सहायक लोको पायलट लेवल-2 के कुल 11 127 रिक्क पदों में भर्ती की स्वीकृति दी है जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के 1531 और चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स(सीएलडब्ल्यु) के 6 पद शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के रेल मंत्रालय के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के 6 रिक्त पदों सहित कुल 17 रेलवे जोनों के 11 127 सहायक लोको पायलटों की भर्ती की स्वीकृति दी है। ये पद 2026 में भरे जाऐंगे। एचआरएमएस की भर्ती प्रक्रिया के तहत भरे जाने वाले इन एएलपी लेवल-2 के रिक्त पदों में सेंट्रल रेलवे के 1400, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के 700, ईस्ट कोस्ट रेलवे के 1625, ईस्टन रेलवे के 608, नार्थ सेंट्रल रेलवे के 457, नार्थ ईस्टन रेलवे 105, नॉर्थिटिस्ट फ्रंटियर रेलवे के 1276, न...