नई दिल्ली, मार्च 11 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में होने वाले चुनाव में दक्षिण राज्यों के मुकाबले उत्तर के राज्यों में नेता अपने चुनाव में कम खर्च करते हैं। इसका खुलासा, पिछले साल संपन्न 18वीं लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन आयोग में पेश अपने चुनावी खर्च के विश्लेषण से हुआ है। भारत के निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा 862 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए। भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, खासकर हिन्दी पट्टी के राज्यों में दक्षिणी के राज्यों की तुलना में नेताओं ने अपने चुनाव में कम खर्च किए। आंकड़ों से पता चलता है कि देश के सबसे बड़ी आबादी और 80 संसदीय सीट वाले उत्तर प्रद...