सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के पकड़ी में एक निजी चिकित्सा महाविद्यालय में दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर गहराता संकट और भारत की भूमिका: चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्वानों ने दक्षिण एशिया में लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति, उसके सामने मौजूद चुनौतियों व भारत की नेतृत्वकारी भूमिका पर गहन चर्चा की। उद्घाटन सत्र में दिल्ली से बीबीसी के पैनलिस्ट कमर आगा ने ऑनलाइन व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति सदैव युद्ध से बचने और संवाद के पक्ष में रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ फर्स्ट स्ट्राइक की नीति में विश्वास नहीं रखता और पाकिस्तान के साथ युद्ध व वार्ता एक साथ नहीं चल सकती, यह भारत की स्पष्ट नीति रही है। मुख्य अतिथि दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.