नई दिल्ली, मार्च 23 -- - दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 1893 से 1915 के बीच रहे थे बापू - केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर खुशी जताई - नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय को दस्तावेज मिले नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दक्षिण अफ्रीका ने महात्मा गांधी से संबंधित कलाकृतियों और दस्तावेजों को भारत को सौंपा है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय को यह दस्तावेज मिले हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बापू का जीवन और संदेश आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेंगे। दरअसल, महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 1893 से 1915 के बीच रहे थे। इस दौरान डरबन में लंबे समय तक रहे और 1904 में फीनिक्स सेटलमेंट की स्थापना की थी। यहां पर स्थापित आश्रम में बापू व उनके परिवार के ...