नई दिल्ली, मई 9 -- दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कोच शुकरी कॉनराड 2027 आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप तक सीमित ओवर की टीमों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को जोहानिसबर्ग में इसकी घोषणा की। कॉनराड 2023 से दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम के कोच है। वह सीमित ओवरों की टीम में रॉब वॉल्टर की जगह लेंगे। वॉल्टर ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। इस 58 वर्षीय कोच के सामने सीमित ओवरों के प्रारूप में पहली चुनौती जुलाई में जिम्बॉब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में होगी। सीएसए के राष्ट्रीय टीमों और हाई परफार्मेंस निदेशक एनोच एनक्वे ने कहा, ' टेस्ट टीम के साथ शुकरी का रिकॉर्ड काफी कुछ बयां करता है। उन्होंने एक ठोस नींव रखी है और टेस्ट प्रारूप में टीम को काफी मजबूत किया है। मैं उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.