वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। भोजूबीर पंचकोशी मार्ग स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी की 396वीं जयंती मनाई। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय और विनोद पांडेय 'भैयाजी' के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शिवाजी का चित्र लेकर मंदिर पहुंचे। महंत राजेश गिरि ने सभी का स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने मंदिर में स्थापित मां दक्षिणेश्वरी काली का दर्शन-पूजन किया और शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया। नित्यानंद राय ने कहाकि शिवाजी ने काशी आकर अपने पूर्वजों का श्राद्ध के साथ पंचकोशी यात्रा भी की थी। पुरोहितों की सलाह पर उन्होंने दक्षिण दिशा की यात्रा के लिए यहां दक्षिणमुखी काली प्रतिमा स्थापित कराई, जो आज दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस अवसर पर सेंट्रल बार के पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.