अमित झा, जनवरी 20 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने शहर के दक्षिणी इलाके को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एमबी रोड पर साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक 6-लेन का एकीकृत एलिवेटेड रोड व दो अंडरपास बनाने को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर लगभग 1471.14 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, वहीं इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस बुनियादी ढांचा परियोजना के पूरा होने से ना केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि दिल्ली के लोगों को लम्बे समय तक जाम की समस्या से मुक्ति भी मिलेगी। दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को आयोजित वित्त व्यय समिति की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। बैठक में इस परियोजना की तकनीकी, वित्तीय और संरचनात्मक रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.