प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हादसे में मृतक दंपती के शव रखकर परिजनों ने लालगंज सांगीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के प्रयास से घंटे भर बाद शव हटाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पश्चिम निवासी कमलेश कनौजिया और उनकी पत्नी शिवपति मंगलवार शाम बाइक से बाजार जाने के दौरान कार की टक्कर से घायल हो गए थे। शिवपति की प्रयागराज ले जाते समय मौत हो गई। जबकि कमलेश ने दूसरे दिन दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के दिन ही कार बरामद कर चालक नीरज को हिरासत में ले लिया था। बुधवार को दंपती का शव पोस्टमार्टम के बाद एक साथ घर पहुंचा। गुरुवार को सुबह नौ बजे परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दंपती का शव लालगंज सांगीपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.