समस्तीपुर, फरवरी 18 -- ताजपुर, निसं। दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रखंड के कोठिया निवासी विजय साह एवं उनकी पत्नी कृष्णा देवी का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही लोगों को खबर मिली कि दोनों पति पत्नी के शव एम्बुलेंस से घर आ गया है। वैसे ही बगल के गांव के लोग पहुंचने लगे। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला पुरुष सभी बदहवास थे। घर, दरवाजे, छत सभी जगह लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन पहले से ही अंतिम यात्रा के लिए सारी तैयारी पूरी करने में जुटे थे। घर की महिलाएं रो रोकर बेसुध बनी थी। दोनों बेटी सहित अन्य परिजन रोते बिलखते अचेत हो जा रहे थे। दरवाजे पर जुटे सैकड़ों लोगों की आंखें नम थीं। सभी मूकदर्शक बने एक दूसरे की तरफ निहार रहे थे। अनहोनी के इस क्रूर विडंबना पर सभी अचंभित थे। घर की महिलाओं के रोते रोते हालत बिगड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.