फिरोजाबाद, नवम्बर 25 -- शिकोहाबाद। दखिनारा में एक युवक ने दंपति पर लाठी डंडे से हमलाकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सत्यभान पुत्र श्रीकृष्ण निवासी काजी हाल थाना बेवर जिला मैनपुरी हाल निवासी गोला बाजार नगला कीरत थाना कोतवाली मैनपुरी का आरोप है कि 21 नवंबर को में अपनी पत्नी सविता देवी के साथ अपनी बहन ओमा पत्नी श्रीकृष्ण निवासी दखिनारा के घर आया था। बहन के घर के पास रास्ते में कन्हैया उर्फ सूर्यप्रताप पुत्र जनवेद निवासी काजी बेवर ने बिना किसी विवाद के पीड़ित व उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर दी। जब दंपति ने विरोध किया तो आरोपी ने दंपति पर हमला कर दिया। मारपीट की घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मारपीट की घटना में दंपति घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.