अमरोहा, नवम्बर 4 -- हसनपुर। सोमवार सुबह थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी आसिफ अपनी पत्नी फरहीन के साथ बाइक से अमरोहा जा रहा था। वह कोतवाली क्षेत्र के गांव रझौंहा स्थित अपने छोटे भाई सारिक की पैथोलॉजी लैब के पास पहुंचा कि आरोप के मुताबिक पहले से मौजूद गांव के कई युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना कथित रूप से मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाने से जुड़ी बताई जा रही है। मारपीट में आसिफ, फरहीन और सारिक घायल हो गए। मारपीट में तीनों घायलों के सिर में चोट आई हैं। पीड़ित कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मारपीट से संबंधित वीडियो भी वायरल हुई है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.