रामपुर, जनवरी 13 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला महल कुमेदान निवासी एक महिला की एक दुकान मस्जिद चरख वाली के सामने है। आठ जनवरी को महिला को सूचना मिली कि कुछ लोग उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहते है। आरोपी दुकान पर लगे ताले तोड़ रहे है। सूचना पर पहुंची महिला ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। इस दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने में वह घायल हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बचाव के लिए आए महिला के पति पर हमला किया गया। जिसमें वह घायल भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से महिला के पति को मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नदीम,वकार,अकिक अहमद,शाजिया और दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...