शामली, मई 4 -- दंपति को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। ऊंचागांव में गत 23 अप्रैल की देर रात चुराई गई बाइक मांगने की रंजिश में घर में घुसकर फायरिंग की गई थी। इस दौरान रामपाल व उसकी पत्नी सुदेश गोली लगने से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने बताया कि घटना में मुख्य आरोपी रितिक निवासी ऊंचागांव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.