गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नए साल का जश्न मनाने के दौरान गाली-गलौज करने का विरोध करना दंपति को भारी पड़ गया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित की उंगली भी टूट गई। दंपति ने तीन आरोपियों के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक की सुशांत एक्यापोलिस में रहने वाले हितेश शर्मा ने शिकायत देकर बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब एक बजे वह अपनी पत्नी पूजा शर्मा के साथ घर लौटे थे। उनके किरायेदार गौरव कुमार और उनके मेहमान छत पर नए साल का जश्न मना रहे थे। इस दौरान उनके मेहमान गाली-गलौज कर रहे थे। दंपति ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस दौरान पीड़ित के हाथ की अंगुली भी टूट गई। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जाते...