हापुड़, दिसम्बर 11 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में दंपति के बीच हो रहे विवाद को पड़ोस में रहने वाली महिला ने झांक लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़ोसियों ने दंपति के घर पर मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बड़ौदा सिहानी निवासी शबनम ने बताया कि बीती 06 दिसंबर की शाम को उनके पुत्र दानिस का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दंपति में कहासुनी हो गई थी। पड़ोस में रहने वाली संजीदा ने विवाद को घर के भीतर झांक लिया था। इस बात का विरोध पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.