हापुड़, मार्च 16 -- गढ़मुक्तेश्वर। दंपति की मौत होने के बाद गंगा किनारे एक साथ चिता जलने से सत्ताइस साल पहले हुई दर्दनाक घटना की याद फिर से ताजा हो गई, जहां हर किसी की आंखों से आंसू की धारा बह निकली। गढ़ के मोहल्ला घोसियान में रहने वाले स्टांप विक्रेता नवीन गुप्ता और उनकी पत्नी कविता की दुलहैंडी के दिन रंग खेलने के बाद बाथरूम में हाथ मुंह धोते समय गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से मौत हो गई। दोनों की अर्थी एक साथ घर से उठीं तो परिजनों की चीत्कार सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। मोहल्ले से लेकर समूचे नगर में हर तरफ मातम पसर गया और पत्थर दिल इंसानों की आंखों से इस हृदय विदारक दृश्य को देख आंसू छलक उठे। दोनों अर्थी ब्रजघाट तीर्थनगरी के श्मशान घाट में ले जाई गईं, जहां गंगा किनारे एक दूसरे के बराबर में दोनों चिताओं को बड़े बेटे दिव्याम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.