सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- कादीपुर। रंजिश के चलते आरोपियों ने एक दंपती सहित और उसकी पुत्रियों को घर में घुसकर बुरी तरह से पीटा। साथ ही घर में रखे सामानों को तोड़ डाला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद के साथ छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली के मुजहना गांव निवासी राजकुमारी उपाध्याय पत्नी सूर्य प्रकाश का आरोपियों से पुरानी रंजिश चलती है। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर शनिवार को भोर में चार बजे के करीब विपक्षी उसके घर पर पहुंचकर उसके दरवाजे को पीटने लगे। दरवाजा खोलने पर देखा की बाहर कुछ लोग तोड़फोड़ कर रहे है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए हॉकी और डंडे से उस पर हमला किया। बीच बचाव करने आए पति सूर्यप्रकाश एवं पुत्रियों कोमल,काजल, आंचल, दीक्षा, अंशिका को भी मारे पीटे। पीड़िता की रविवार को दी तहरीर पर पुलिस गांव के ह...