बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। आरडीएस डेंटल केयर द्वारा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 7 के शांति चौक डुमरी में निःशुल्क दंत जांच सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डेंटल सर्जन डॉ. गीता कुमारी ने कैंप में आए दंत रोग से पीड़ित मरीजों का चेकअप कर उचित इलाज कराने का परामर्श दिया। साथ ही जरूरी दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराया। लोगों को जागरूक करते हुए डॉ गीता कुमारी ने कहा कि हर व्यक्ति को 3 माह में दांत का रूटीन चेकअप कराना चाहिए। ताकि दांत में होने वाले संक्रमण का पता चल सके, इससे सही समय पर इलाज कराकर दांत को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुंह और दंत रोग के प्रति जागरूक होने की बहुत जरूरत है। क्योंकि दंत रोग से पीड़ित होने के बाद भी लोग जानकारी के आभाव में बीमारी का इलाज नहीं कराते हैं। जो आगे च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.