रांची, फरवरी 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों अव्यवस्था का शिकार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल ओपीडी और इमरजेंसी सेवा दंत चिकित्सक के सहारे चल रही है, जबकि चिकित्सा प्रभारी अक्सर अनुपस्थित रहती हैं। जानकारी के अनुसार अस्पताल में कुल आठ चिकित्सक पदस्थापित हैं, इसके बावजूद अधिकांश समय मरीजों का इलाज दंत चिकित्सक या आयुष चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। सोमवार देर रात रेल से गिरकर घायल एक व्यक्ति तथा सड़क दुर्घटना में घायल युवकों का उपचार दंत चिकित्सक द्वारा करते देखा गया। चिकित्सा प्रभारी की अनुपस्थिति के कारण अन्य कर्मचारी और नर्स भी समय पर नहीं पहुंचते, जिससे इलाज के अलावा प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस को नहीं मिल रही चोट संबंधित रिपोर्ट: सिल्ली थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.