संभल, मार्च 6 -- जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपात परिस्थितियो के नियंत्रण के लिए डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में नवीन पुलिस लाइन बहजोई में जिले के पुलिस बल को दंगा नियंत्रण ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया। डीआईजी मुनिराज जी और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की उपस्थिति में नवीन पुलिस लाइन ग्राउण्ड में जिले में आगामी त्यौहारों, कानून और शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आपात परिस्थितियों बलवाइयों, अराजक तत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल कर शस्त्रों-उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया। पुलिस कर्मियों को दंगों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों का पूर्वाभ्यास कराया। दंगा नियंत्रण ड्रिल के दौरान ड्रोन से सम्पूर्ण कार्यवाही पर सतर्क दृष्टि रखते हुए निगहबानी की गई। उक्त मॉक ड्रिल में सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.