मुंगेर, फरवरी 19 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बाबा उच्चेश्वर नाथ मंदिर देवघरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगे चार दिवसीय मेला के चौथे एवं अंतिम दिन बुधवार को दंगल प्रतियोगिता में बांका के प्रदीप यादव एवं लखीसराय के सतीश यादव के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। दंगल देखने लोगों की भीड़ लगी रही। मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने विजेता रहे प्रदीप यादव एवं सतीश यादव को पुरस्कृत किया। मौके पर कमेटी सदस्य मुखिया सुरेश यादव, पंचायत समिति सदस्य मिथुन कुमार आदि मौजूद थे। दंगल में मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर एवं लखीसराय के पहलवानों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.