मऊ, अक्टूबर 7 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के इब्राहिम चक गांव में सोमवार को घनई मेला के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें आस-पास के गांवों से आए पहलवानों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर ढेरों इनाम बटोरे। दंगल प्रतियोगिता में हाफिजपुर और रसूलपुर के पहलवानों की संख्या अधिक रही। इस दौरान अनील हाफिजपुर ने शिवम रसुलपुर को, विकास हाफिजपुर ने अभिषेक रसूलपुर को, आदित्य फत्तेपुर ने समीर रसूलपुर को, श्याम कुमार फत्तेपुर ने विवेक काजीपुर को, सिखड़ी गाजीपुर के पहलवान गोलू ने चिरैयाकोट के नन्हे को, दरियापट्टी के शिवम और सिखड़ी गाजीपुर क्षेत्र के नागेंद्र को पटखनी देकर ढेरों इनाम जीते। दंगल देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.