भागलपुर, फरवरी 20 -- नपं अकबरनगर अंतर्गत श्रीरामपुर स्थित आजाद क्रीड़ा मैदान में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को संपन्न हुआ। दूर-दराज़ से आए नामचीन पहलवानों के बीच हुए कड़े संघर्ष के बाद जम्मू-कश्मीर के राकेश पहलवान ने दमखम, तकनीक और अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल दंगल जीत लिया और प्रतियोगिता के विजेता बने। फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। अखाड़े में हर दांव-पेंच पर तालियों और नारों की गूंज सुनाई देती रही। प्रतियोगिता में श्रीरामपुर के टीपू पहलवान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि मिरहट्टी के मनीष तीसरे स्थान पर रहे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता राकेश पहलवान को नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी के प्रतिनिधि अंजीत कुमार द्वारा शील्ड एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.