मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। शहीद जुब्बा साहनी के शहादत दिवस पर मंगलवार को मीनापुर के धारपुर में दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। विजेताओं को विकासशील स्वराज पार्टी (वीएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने पुरस्कृत किया। इससे पूर्व उन्होंने शहीद जुब्बा साहनी के स्मारक का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने पर उसका उद्घाटन किया। साथ ही शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से की। मौके पर प्रभात मिश्रा, संतोष यादव, मनोज रविदास, राजेश रमैया, डॉ. अजय कुमार, अरविंद कुमार, अमित विक्रम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.