बदायूं, मार्च 25 -- राजकीय महिला महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रतियोगिता करायी गयी। प्राचार्य डॉ. राजधन ने प्रतियोगिता शुरू करायी। प्रथम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रसायन विज्ञान से संबंधित थ्री डी मॉडल बनाये। प्रथम स्थान अंशिका, द्वितीय अनम सलीम सैफी, तृतीय स्थान पूर्णिमा सक्सेना ने प्राप्त किया। द्वितीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी सिक्स सेमेस्टर की छात्रा सदफ बी ने, द्वितीय स्थान बीएससी सेकंड सेमेस्टर की छात्रा आंचल साहू ने व तृतीय स्थान बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा राधा तिवारी ने प्राप्त किया। डॉ. राजधन, डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. सरिता गौतम, रोहित कुमार,राजीव पाली मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.