नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- अगर आप थ्रिलर मूवीज देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक धांसू सजेशन है। अच्छी बात ये है कि आपको अपने 2-3 घंटे खर्च नहीं करने हैं। 20 मिनट में ही मूवी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। हम बात कर रहे हैं एक शॉर्ट मूवी की जो कि यूट्यूब पर फ्री में देखी जा सकती है। यह फिल्म 5 साल पुरानी है लेकिन फ्लेवर एवरग्रीन है। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 7.7 है और फिल्म फेस्टिवल्स में जा चुकी है। इस फिल्म का नाम है अपरिचित। देखने में आपको भले ही ऐवरेज लगे पर अपरिचित आपको एक बढ़िया मैसेज देती है। यहां जानें फिल्म की डिटेल।यूट्यूब पर पॉजिटिव रिव्यू 2020 में आई फिल्म अपरिचित के डायरेक्टर हैं रजत जैन। राइटर हैं समर्थ गर्ग और एक्टर्स हैं सुहानी गांधी और शिशिर शर्मा। यूट्यूब पर इसके 1.7 मिलियन व्यूज हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने इसकी तारीफ की है...