नई दिल्ली, अगस्त 31 -- भारतीय मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी यानी सब-4 मीटर सेगमेंट तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस सेगमेंट में पहले से ही कई बड़ी कंपनियों की कारें मौजूद हैं जिससे मुकाबला कड़ा हो चुका है। बता दें कि आने वाले दो सालों में यह कंपटीशन और बढ़ने वाली है। वजह है ग्राहकों की बढ़ती डिमांड और कंपनियों की नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी। हुंडई, टाटा और कई दूसरी कंपनियां अपनी नई-पीढ़ी की एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने वाली हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही अपकमिंग तीन मोस्ट-अवेटेड कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में विस्तार से।हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट हुंडई इंडिया 24 अक्टूबर को दूसरी पीढ़ी की वेन्यू पेश करने जा रही है। कंपनी के इंटरनल कोडनेम QU2i वाली इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में अंदर और बाहर दोनों जगह बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ,...