रांची, अगस्त 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के समुचित इलाज को लेकर लाइफ सेवर संस्था की जनहित याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए सरकार ने मंगलवार को हाईकोर्ट से समय देने का आग्रह किया गया। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए दो सप्ताह बाद सुनवाई निर्धारित की। अदालत ने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि अब तक ऐसे बच्चों के इलाज के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। वर्तमान व्यवस्था क्या है और कब तक राज्य में समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रार्थी की अधिवक्ता खुशबू कटारुका ने अदालत को बताया कि राज्य में हेमेटोलॉजिस्ट विभाग ही नहीं है और सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पूरे राज्य में थैलेसीमिया उपचार के लिए केवल एक डॉक्टर हैं, जो पिछले वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.