पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थैलेसीमिया पीड़ितों के सामने आयरन कम करने वाली दवा की परेशानी है। इसे लेकर थैलेसीमिया पीड़ितों ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधिकारियों से आयरन की कम करने वाली अच्छी दवा देने की मांग की है। थैलेसीमिया पीड़ितों के अभिभावकों में अमृता देवी, मो. मुबारक, पवन कुमार झा, अलहर, इसतियाक आलम समेत कई लोगों ने कहा की जिले में सैकड़ों की संख्या में थैलेसीमिया पीड़ित रोगी हैं। इन सभी को प्रत्येक 15 से 20 दिन पर पीआरबीसी ब्लड चढ़ाने के साथ साथ अच्छी गुणवत्ता आयरन निकालने वाली दवाई खिलाना जरूरी होता है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मिलने वाली दवा की क्षमता कम है। इसलिए इसके स्थान पर दूसरी दवा दिए जाने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने कहा की उपलब्ध दवा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.