रांची, सितम्बर 6 -- रांची, संवाददाता। रांची के पुरुलिया रोड में शनिवार को थैंकोस नेचुरल आइसक्रीम का नया स्टोर खुला। आइसक्रीम को बनाने में केवल दूध व फलों से बनी प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया जाएगा। अदिति अग्रवाल ने कहा कि थैंकोस नेचुरल आइसक्रीम लोगों के लिए काफी हेल्दी होगा। फ्लेवर के लिए कोई कृत्रिम रंग व केमिकल का उपयोग नहीं किया जाएगा। मौसमी फलों के साथ ग्राहकों को आइसक्रीम में नए-नए फ्लेवर का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...