गाजियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद में एक चिकन कॉर्नर पर कारीगर द्वारा थूककर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वायरल वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जावेद अंसारी के रूप में हुई है। गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद में एक सड़क किनारे ढाबे पर काम करने वाले कुक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह रोटियां बनाने से पहले उन पर थूकता हुआ दिख रहा था। उन्होंने बताया कि यह घटना मधुबन बापूधाम पुलिस स्टेशन इलाके में दिल्ली-मेरठ रोड पर वर्धमान पुरम पुलिस चौकी के पास एक सड़क किनारे खाने की दुकान पर हुई।ग्राहकों ने बनाया वीडियो पुलिस के मुताबिक, कुछ ग्राहकों ने कुक को आटे और चपातियों पर थूकते हुए...