गोपालगंज, मार्च 5 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि होली में प्रवासियों के घर आने के लिए रेलवे ने थावे रूट से दिल्ली व अमृतसर के लिए एक जोड़ी विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। दोनों विशेष ट्रेन छपरा जंक्शन से खुलेगी और सीवान, थावे व कप्तानगंज होते हुए आनंद विहार टर्मिनल व अमृतसर के लिए चली जाएगी। छपरा जंक्शन से अमृतसर को चलने वाली विशेष ट्रेन संख्या 05049 प्रत्येक शुक्रवार व अमृतसर से चलने वाली विशेष ट्रेन संख्या 05050 अमृतसर जंक्शन से प्रत्येक शनिवार को खुलेगी। इसी तरह छपरा जंक्शन से आनंद विहार तक जाने वाली विशेष ट्रेन संख्या 05305 सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को छपरा जंक्शन से व आनंद विहार टर्मिनल से छपरा जंक्शन आने वाली विशेष ट्रेन संख्या 05306 प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से खुलेगी। रेलवे ने दोनों विशेष ट्रेनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.