गोपालगंज, जनवरी 4 -- थावे। एक संवाददाता थावे बाजार क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण के मामले को लेकर अंचल कार्यालय की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। सीओ कुमारी रूपम शर्मा द्वारा कुल 236 लोगों को प्रथम नोटिस जारी की गयी है। सीओ ने बताया कि थावे बाजार में स्थित सरकारी भूमि, खाता संख्या 128 और खेसरा संख्या 322 की कुल 4 एकड़ 26 डिसमिल जमीन पर 114 लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण किया गया है। इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से संबंधित सभी लोगों को प्रथम नोटिस जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर थावे जंगल क्षेत्र में खाता संख्या 3 और खेसरा संख्या 31 की कुल 31.20 डिसमिल भूमि यूको पार्क के निर्माण के लिए वन विभाग को आवंटित है। इसके बावजूद जंगल के आसपास स्थित 4.01 एकड़ भूमि पर 122 लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.