गोपालगंज, नवम्बर 24 -- थावे। एक संवाददाता उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 10 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची सड़क पर तड़पती रही, लेकिन घटनास्थल पर भीड़ जुटने के बावजूद कोई उसे उठाने आगे नहीं आया। अधिकांश लोग केवल मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इसी दौरान एक कार सवार युवक मौके पर पहुंचा और साहस दिखाते हुए खून से लथपथ बच्ची को अपनी कार में बैठाकर थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान बच्ची बार-बार उछल रही थी और कार की सीट खून से भर गई थी। घायल लड़की की पहचान बेतिया निवासी ऑटो चालक राजू बैठा की 10 वर्षीय पुत्री मुस्कान खातून के रूप में हुई है। परिवार फिलहाल वृंदावन सदासी राय टोला...