गोपालगंज, अगस्त 17 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय थाना के सामने शनिवार की देर शाम गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान शुरू होते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा आदि की सघन जांच की गई। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 10 चालकों से कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान में एएसआई नीरज कुमार पांडेय समेत पुलिस बल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.