गोपालगंज, मार्च 13 -- थावे । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में मारपीट में दंपती घायल हो गए। यह घटना 9 मार्च बताई जा रही है। पीड़ित तूफानी साह ने इस मामले में थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि वह शाम के समय अपनी पत्नी सुबेतारा खातून उर्फ सितारा खातून के साथ दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव की हसीदा खातून और अन्य लोग वहां पहुंचे। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने डंडे से हमला कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। इस घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पीड़ित के आवेदन पर हसीदा खातून और हिना खातून के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष हरे राम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.