गोपालगंज, मार्च 17 -- थावे। स्थानीय प्रखंड में मत्स्य जीवी समिति की बैठक 26 मार्च को होगी। ज्ञात हो कि फर्जीवाड़े के आरोप में मत्स्य जीवी समिति के कार्यकारिणी सदस्य सचिव अशोक महतो को पद से मुक्त कर दिया गया था। यह कार्यवाई संयुक्त निबंधक मत्स्य जीवी सहयोग समिति सारण प्रमंडल के निर्देश पर की गई थी। साथ ही उन्होंने नए सचिव का चुनाव कराने का निर्देश दिया था। इसे लेकर मत्स्य जीवी समिति के अध्यक्ष चंदेश्वर महतो की अध्यक्षता में 26 मार्च को सुधा राय के टोला सामुदायिक भवन में बैठक होगी। जिसमें नए कार्यकारिणी सदस्य सचिव का चुनाव किया जाएगा। इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...